Thursday, July 31, 2025

INDIA OVERVIEW - भारत का सामान्य परिचय

 

INDIA OVERVIEW - भारत का सामान्य परिचय

 

·         भारत के उत्तर में नेपाल, भूटान व चीन स्थित है।

·         दक्षिण में श्रीलंका एवं हिंद महासागर स्थित है।

·         पूर्व में बांग्लादेश, म्यांमार बंगाल की खाड़ी।

·         पश्चिम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं अरब सागर।

·         भारत की सीमा रेखा 7 देशों को स्पर्श करती है - अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, भूटान, नेपाल , म्यांमार, बांग्लादेश ।

·         भारत की सबसे लंबी सीमा रेखा बांग्लादेश के साथ 4096 किलोमीटर। 

·         भारत की सबसे कम सीमा रेखा अफगानिस्तान के साथ 106 किलोमीटर।

·         मैक मोहन रेखा भारत व चीन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा का निर्धारण करती है। इस रेखा का नाम ब्रिटिश भारत के विदेश सचिव और शिमला सम्मेलन के मुख्य ब्रिटिश वार्ताकार हेनरी मैकमोहन के नाम पर रखा गया था।

·         रेडक्लिफ रेखा भारत एवं पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा का निर्धारण करती है। इसका यह नाम सर सीरिल रेडक्लिफ के नाम पर रखा गया।

·         भारत और अफगानिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा का नाम निर्धारण डूरंड रेखा के द्वारा किया जाता है।

·         भारत को श्रीलंका से अलग करने वाली समुद्री क्षेत्र मन्नार की खाड़ी तथा पाक जल डमरू मध्य है।

·         भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। 

·         क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व में सातवें स्थान पर है जो कि विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.42 प्रतिशत है।

·         भारत की कुल जनसंख्या 1210854977 (जनगणना 2011 के अनुसार)

·         वर्तमान में लगभग 1.4 बिलियन से अधिक है । भारत की जनसंख्या वर्तमान में विश्व में प्रथम स्थान पर है। जो कि विश्व जनसंख्या का लगभग 17.7% है।

·         भारत उत्तरी गोलार्ध में 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।

·         भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार लगभग 30 डिग्री है।

·          उत्तर से दक्षिण तक इसकी लंबाई लगभग 3214 किलोमीटर है, तथा पूर्व से पश्चिम तक इसकी चौड़ाई 2933 किलोमीटर है।

·         इसकी जमीनी सीमा की कुल लंबाई लगभग 1520 किलोमीटर है। जबकि मुख्य भूमि अंडमान निकोबार दीप समूह व लक्ष्यद्वीप की तट रेखा के साथ कुल लंबाई लगभग 7516.5 किलोमीटर है।

·         कन्याकुमारी भारतीय मुख्य भूमिका का सबसे दक्षिणतम बिंदु है जबकि दक्षिणतम बिंदु को इंदिरा पॉइंट जिसे पिगमेलियन पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है जो की ग्रेट निकोबार द्वीप पर  कैपबेल बे में स्थित है। तथा उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल के नाम से जाना जाता है।

·         देश की मुख्य धरातलीय भाग की समुद्री सीमा 6100 किलोमीटर है। वह दीपों के साथ 7516.5 किलोमीटर है।

·         भारत में कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश है ।

·         कर्क रेखा भारत के मध्य से आठ राज्यों से होकर के गुजरती है - गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम।

·         भारतीय मानक समय रेखा 82.5 डिग्री इलाहाबाद के नैनी से गुजरती है जो की पांच राज्यों उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश से गुजरती है। तथा ग्रीनविच समय रेखा से 5 घंटे 30 मिनट आगे हैं।

·         क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा है।

·         क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है।

·         जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य सिक्किम है।

·         जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है।

·         सबसे अधिक राज्यों के साथ सीमा बनाने वाला राज्य उत्तर प्रदेश ( आठ राज्य )

·         भारत की सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य गुजरात 1600 किलोमीटर।

·         भारत का सबसे बड़ा मरुस्थलीय राज्य राजस्थान है।

 

No comments:

Post a Comment